CBSE CTET Answer Key 2026 री एग्जाम के बाद CTET की आन्सर की देखे विषयवार उत्तरकुंजी

CBSE CTET Answer Key 2026 केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 7 और 8 फरवरी 2026 को देश के अनेक परीक्षा केंद्रों पर केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2026 का आयोजन किया। परीक्षा समाप्त होने के बाद, अभ्यर्थी आधिकारिक परिणाम घोषित होने से पहले अपने प्रदर्शन का मूल्यांकन करने के लिए CTET उत्तर कुंजी 2026 देखने के लिए उत्साहित रहते है।

उत्तर कुंजी अभ्यर्थियों को अपने उत्तरों की जाँच करने, अपेक्षित अंकों की गणना करने और विसंगतियों के मामले में आपत्ति दर्ज करने में सक्षम बनाती है। सीबीएसई पहले अनंतिम उत्तर कुंजी जारी करता है और सभी वैध आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी जारी करेंगा। यहाँ हम सीटेट परीक्षा का प्रश्न पत्र व कोचिंग संस्था द्वारा जारी उत्तरकुंजी देने जा रहे है। जिससे अभ्यर्थी अपना उत्तर का मिलान कर सकते है।

CTET Answer Key 2026 Highlights

सीटीईटी आंसर की 2026 सीबीएसई द्वारा जारी किया गया एक आधिकारिक दस्तावेज है जिसमें परीक्षा के दोनों दिनों में आयोजित पेपर 1 (प्राथमिक स्तर) और पेपर 2 (उच्च प्राथमिक स्तर) में पूछे गए सभी प्रश्नों के सही उत्तर शामिल हैं।

CTET Answer Key 2026 Highlights
ParticularsDetails
Exam NameCentral Teacher Eligibility Test (CTET) 2026
Conducting BodyCentral Board of Secondary Education (CBSE)
Exam Dates7 & 8 February 2026
Answer Key StatusRelease soon
Official Websitectet.nic.in

आपत्ति के लिए 1000 रुपये देय होंगे

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद अभ्यर्थी अपने प्रश्न उत्तरों का मिलान कर सकेंगे और इस दौरान अगर वे इसमें दिए किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं होंगे तो वे तय तिथियों के अंदर उस पर आपत्ति दर्ज कर सकेंगे। ऑब्जेक्शन दर्ज करने के लिए प्रति प्रश्न के हिसाब से 1000 रुपये का भुगतान करना होगा।

CTET Qualfly Marks Both Level

CTET परीक्षा में पास होने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 150 में से कम से कम 90 अंक लाने होते हैं, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम अंक 82 के आसपास निर्धारित रहते हैं (आधिकारिक नियमों के अनुसार)। पास होने पर उम्मीदवार को CTET सर्टिफिकेट मिलता है जो केंद्र सरकार के स्कूलों में शिक्षक भर्ती के लिए मान्य होता है।

इन्हें भी पढे – आठवाँ वेतन आयोग पर निर्णय जल्द ही

प्रोविजन के बाद होगी फाइनल आन्सर की

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा सबसे पहले प्रोविजन उत्तरकुंजी जारी की जाएगी। इसके बाद Online आपत्तियाँ दर्ज करवाई जाएगी। आपत्तियाँ दर्ज करवाने के बाद फाइनल उत्तरकुंजी जारी होगी। उसके बाद सीटेट का परिणाम जारी होगा।

How to Download CBSE CTET Answer Key 2026

  1. सीटीईटी उत्तरकुंजी जारी होते ही परीक्षार्थियों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाना होगा।
  2. होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज में उत्तरकुंजी ( Answer Key ) से संबंधित एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा।
  3. इसके बाद आपको रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ दर्ज करके साइन इन करना होगा।
  4. अब आंसर की स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकेंगे।
  5. साइन इन के माध्यम से ही अभ्यर्थी उस पर ऑब्जेक्शन भी दर्ज कर पाएंगे।

Leave a Comment